फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन दर्जन रेहड़ी-फड़ी धारकों को सात दिन का अल्टीमेटम

Wed, 02 Sep 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने तहबाजारी और अन्य शुल्क का बकाया नहीं चुकाने वाले तीन दर्जन रेहड़ी-फड़ी धारकों को सात दिन में भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया है। नगर परिषद के अनुसार, इन वेंडरों पर करीब 10 लाख रुपये की राशि बकाया है।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर रेहड़ियां जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और गलियों में कई रेहड़ी-फड़ी धारक व्यवसाय कर रहे हैं। इनमें कुछ पंजीकृत वेंडर भी शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय से नगर परिषद की निर्धारित तहबाजारी जमा नहीं की है।
बार-बार चेतावनी के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं होने पर नगर परिषद ने अब नोटिस जारी किए हैं। बाजार में बिना अनुमति और बिना तहबाजारी के रेहड़ियां लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी रोष है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कई स्थानों पर फुटपाथ और सड़क किनारे रेहड़ियां लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद से अवैध रूप से लगाई जा रही रेहड़ियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद पंजीकृत बकायेदारों पर तो कार्रवाई कर रही है, लेकिन बिना पंजीकरण के लग रही रेहड़ियों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने सभी वेंडरों के लिए समान नियम लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन




कोट :

बकाया राशि निर्धारित समय में जमा नहीं करवाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें