जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू का सात दिवसीय मेवा उत्सव-2025 वीरवार को शुरू हो गया। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने इसका शुभारंभ किया।
उन्होंने शाम 04:00 बजे पंचायत कार्यालय जाहू से मेला मैदान तक आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया और झंडा रस्म के साथ उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला मैदान में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के प्रदर्शनी स्टॉलों का भी उदघाटन एवं अवलोकन किया।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को मेवा उत्सव की बधाई देते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि कभी जाहू के मेले में बहुत बड़ी पशु मंडी लगती थी, लेकिन अब इस मेले का स्वरूप बदल चुका है। विधायक सुरेश कुमार और आयोजन समिति ने इस उत्सव को अब नया स्वरूप देकर बहुत ही सराहनीय पहल की है। उत्सव में बेबी शो और गायों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों ने गायों को दिखाया।
वहीं, बेबी शो में छह माह से एक वर्ष के वर्ग में अनाया प्रथम, प्रिजंया द्वितीय और अनाब खान तृतीय रहे। इसी प्रकार एक से तीन वर्ष के वर्ग में अन्नया प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहा। उत्सव के मुख्यातिथि ने कहा कि पलहगाम में हुई आतंकी घटना दुखदायक है। कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा और रक्षा के लिए केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जाहू मेवा उत्सव में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ करते नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, त
जाहू मेवा उत्सव में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ करते नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, त