फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्टता पुरस्कारों के लिए 15 नवंबर से पहले भेजें नामांकन

Wed, 29 Oct 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने वर्ष 2025 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों हेतु 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देना और पुरस्कृत करना है। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुरस्कारों की पहली श्रेणी में 11 प्राथमिकता क्षेत्र कार्यक्रमों के अंतर्गत जिलों के समग्र विकास का आकलन किया जाएगा। इसके अंतर्गत पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके आकलन की अवधि 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2025 तक होगी। दूसरी श्रेणी में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत पांच पुरस्कार दिए जाएंगे।
इसमें 01 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 तक की उपलब्धियों का आकलन किया जाएगा। तीसरी श्रेणी में केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों, राज्यों और जिलों को नवाचार के लिए छह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके आकलन की अवधि भी 01 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 तक की रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग श्रेणियों में प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन हेतु सभी औपचारिकताएं पूरी करने और फील्ड से डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें