फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आज होंगे बैंडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

Wed, 24 Sep 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अणु में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते अयोजक। स्रोत
विज्ञापन
हमीरपुर। साईं के इंडोर बैडमिंटन हॉल अणु में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जेएन अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने व खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11,अंडर-13 के आयु वर्गों में एकल, युगल मुकाबले जबकि अंडर-15 और अंडर-17 वर्गों में मिश्रित मुकाबले हुए। बुधवार को प्रतियोगिता के समापन पर सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे।

बैडमिंटन संघ के महासचिव शम्मी सोनी ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्गों से 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक वर्ग से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12-12 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें छह लड़के और छह लड़कियां शामिल होंगी। अंडर-11, अंडर-13 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर को शिमला, जबकि अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता नवबंर माह में मंडी जिला में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय बैंडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव राजेंद्र शर्मा, रेफरी प्रदीप ठाकुर, संजीव शर्मा, गौतम राणा और सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें