फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज कॉलेज की बास्केटबाल टीम का चयन, 45 खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल में भाग

Sun, 26 Jul 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय की टीम का चयन किया गया। इसके लिए आयोजित ट्रायल में करीब 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, गति और खेल कौशल को परखा गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए महाविद्यालय में नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य खेलों के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
पिछले वर्ष महाविद्यालय की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। इस वर्ष पुरुष वर्ग की टीम का कप्तान रजत ठाकुर और उपकप्तान गौरव को चुना गया है। वहीं, महिला वर्ग में बसु को कप्तान और सानिया को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने चयनित टीम को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें