फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के चयनित 110 कनाल भूमि हुई शिक्षा विभाग के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का रास्ता साफ हो गया है। बीते दो माह से बड़सर में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए कवायद चल रही थी। इसके लिए बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, एसडीएम शशिपाल शर्मा और सभी विभागों के अधिकारियों ने कोहडरा में 110 कनाल भूमि चयनित की थी। दो दिन पूर्व वन विभाग की ओर इस भूमि को शिक्षा विभाग के नाम कर दिया गया है। वहीं, बुधवार को इस भूमि का इंतकाल होना है। बजट स्वीकृत होते ही स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हमीरपुर में बड़सर विधानसभा क्षेत्र एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है। इसमें डे बोर्डिंग स्कूल को खोलने के लिए प्रथम चरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डे बोर्डिंग स्कूल में पहली से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी और हिंदी माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाई करने के लिए आधुनिक उपकरणों की भी सुविधा भी प्राप्त होगी। बड़सर विधानसभा में 110 कनाल जमीन कोहडरा में चिह की गई है, और इस जमीन को शिक्षा विभाग के नाम भी कर दिया गया है, सरकार एक या दो दिन के भीतर इसके लिए बजट का प्रावधान कर सकती है, और जैसे ही बजट का प्रावधान होता है तो इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीडी शर्मा, उपनदिशेक, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें