फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिलाई के हुनर से आत्मनिर्भर बनीं सीमा देवी

Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मट्टनसिद्ध की सीमा देवी बुटीक में कपड़े सिलते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मट्टनसिद्ध क्षेत्र की सीमा देवी घरेलू कार्यों के साथ सिलाई का काम शुरू कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में उनके लिए यह सफर आसान नहीं था। घर के काम, बच्चों की देखभाल और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच समय निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन दृढ़ संकल्प और कुछ नया करने की इच्छा ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।
उन्होंने अपने घर से ही सिलाई का काम शुरू किया और आसपास की महिलाओं के कपड़े सिलकर धीरे-धीरे अपनी पहचान बनानी शुरू की।
समय के साथ उनके द्वारा तैयार किए गए डिजाइनदार सूट लोगों को पसंद आने लगे। काम बढ़ने पर उन्होंने मट्टनसिद्ध में एक छोटा सा बुटीक खोल लिया, जो उनके जीवन का अहम मोड़ साबित हुआ। अब वह न केवल गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी ऑर्डर लेने लगी हैं।
विज्ञापन

उनके बुटीक में डिजाइनदार सूट, कढ़ाई वाले कपड़े और कस्टमाइज्ड परिधान ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार किए जाते हैं। आज सीमा देवी हर महीने करीब पांच से सात हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं। इससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें