फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गगाल में पैराफिट से टकराई गाड़ी, महिला की मौत, चार घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 Apr 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर गगाल में कार दुर्घटनाग्रस्त। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर गगाल में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी लोग गाड़ी में सवार होकर भंडारे के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन गगाल पहुंचा, तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पैराफिट से टकरा गया।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नादौन अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में चंचला देवी (65) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों में रीता देवी (40), हर्षिता (10), हिमांशु (13) और सन्नी (36), सभी निवासी कुठार शामिल हैं।
मृतका चंचला देवी, चालक सन्नी कुमार की माता थीं। हादसे के समय रीता देवी के दोनों बच्चे भी वाहन में सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बॉक्स

निर्माण स्थल पर नहीं लगे हैं चेतावनी बोर्ड

घटनास्थल पर डंगे का निर्माण चल रहा था। सड़क किनारे निर्माण सामग्री जैसे मलबा और लोहे की प्लेटें बिखरी हुई हैं, जिससे वाहन चालकों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसा इसी वजह से हुआ। घटनास्थल पर न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से सूचना बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन




कोट

गगाल में सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक महिला की मौत हुई है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले में जांच जारी है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें