फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शुक्कर खड्ड में आठ घंटे तक महिला की तलाश, नहीं लगा सुराग

Mon, 07 Jul 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शुक्कर खड्ड में पानी के बाहर से बही प्रवासी महिला की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जमा हुए ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के अंतर्गत बडाग्राम पंचायत के गुरु का बण में रविवार को शुक्कर खड्ड के तेज बहाव में बही महिला को ढूंढने के लिए पुलिस ने करीब आठ घंटे तक सर्च अिभयान चलाया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया।
महिला की पहचान किरण देवी पत्नी सुखराज, आयु 30 वर्ष निवासी सिंहबाड़ा गांव दरभंगा जिला बिहार के रूप में हुई है। प्रवासी महिला परिवार सदस्यों के साथ खड्ड किनारे स्थित क्रेशर में लेबर का कार्य करती थी। क्रेशर के साथ ही उन्होंने अस्थाई झोपड़ी लगाई हुई थी। घटना सुबह 10:30 बजे की है। इस दौरान महिला के साथ कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों में परमजीत ढटवालिया, संजू, अक्षय आदि ने कहा कि महिला सुबह क्रेशर के लिए पत्थर एकत्रित कर रही थी। उस समय खड्ड का जलस्तर सामान्य था। एकाएक खड्ड का जलस्तर बढ़ने पर पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे महिला पत्थरों के साथ पानी के बहाव में बह गई।
विज्ञापन

इसके बाद क्रेशर मालिक और परिवार सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला पानी के बहाव के साथ बह चुकी थी। दो घंटे तक परिवार सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला के न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दियोटसिद्ध की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

शुक्कर खड्ड में पानी के बाहर से बही प्रवासी महिला की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जमा हुए ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें