फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कूड़े के ढेर देख मौके पर बुलाए सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
नादौन नगर पंचायत क्षेत्र में पसरी गंदगी का जायजा लेती एसडीएम किरण बड़ाना। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एसडीएम नादौन किरण भड़ाना ने बुधवार सुबह नादौन के मुख्य मार्गों किनारे लगी गंदगी के ढेर देखकर नगर पंचायत के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए इस पर कड़ा संज्ञान लिया। बुधवार सुबह ही उन्होंने नादौन-ज्वालामुखी एनएच का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय उप डाकघर केंद्र तथा उसके आगे लेबर चौक के निकट कूड़े के बड़े-बड़े ढेर देखकर किरण भड़ाना ने मौके पर सफाई कर्मचारियों को बुलाकर इन्हें साफ करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी चेतावनी दी कि सुबह के समय ही ऐसे स्थलों पर सफाई की जानी चाहिए। इस बारे में स्थानीय लोग भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी एसडीएम ने बस अड्डा व नगर पंचायत परिसर के आसपास सफाई व्यवस्था जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया था। उस समय भी उन्होंने सफाई कर्मचारियों की जमकर क्लास ली थी। वहीं, बुधवार को भी उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त होनी चाहिए। हाल ही में नादौन नगर पंचायत सचिव का प्रभार संभालने वाले ईओ सुजानपुर संजय कुमार ने बुधवार को समस्त सफाई कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें पेश आ रही समस्याओं की जानकारी हासिल की। संजय कुमार ने उन्हें दिशा निर्देश दिए तथा सफाई व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। संजय कुमार ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए एक योजना तैयार की जा रही है ताकि व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें