फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में अतिक्रमण पर शिकंजा, पांच दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ नादौन बाजार में कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। स्थानीय बाजार में अतिक्रमणकारिणों पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को पुलिस ने पांच दुकानदारों के चालान किए हैं। नादौन बाजार में लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर आई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने वीरवार को स्थानीय बाजार में दबिश देकर सड़क, नालियों और सामान सजाने वाले पांच दुकानदारों के चालान किए हैं। इस दौरान यातायात प्रभारी नरेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस कार्रवाई के दौरान कस्बे के दुकानदार सामान समेटते नजर आए।
थाना प्रभारी नीरज राणा ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि शुक्रवार से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि इस चेतावनी के बाद भी यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। दुकानदारों की ओर से सामान बढ़ाकर लगाने और बाजार में लग रही रेहड़ी फड़ी के कारण बाजार काफी तंग हो गया है। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। बाजार तंग होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत होती है। वहीं, भीड़ अधिक होने से विशेष तौर पर वृद्ध लोगों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी होती है। डीएसपी रोहिन डोगरा ने बताया कि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें