फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में छाती के एक्सरे के लिए लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर

Sun, 07 Sep 2025 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पनाहू गांव में आयोजित एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर में भाग लेने वाले लोग। स
विज्ञापन
हमीरपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से छाती के एक्सरे के लिए स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने स्वास्थ्य खंड सुजानपुर में लगने वाले शिविरों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि आठ से 26 सितंबर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आने वाले लोगों का छाती का एक्सरे करवाया जाएगा। इसमें टीबी लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा सके। संदेह होने पर उनका बलगम जांच के लिए भेजा जाएगा और पुष्टि होने पर मरीजों का इलाज निशुल्क शुरू किया जाएगा।
शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि टीबी की रोकथाम को और प्रभावी बनाया जा सके। टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाया जा रहा 100 दिवसीय अभियान दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। पहले इसे मार्च तक चलाया गया, फिर मई तक बढ़ाया गया और अब इसे नवंबर 2025 तक विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन

यहां पर लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर

आठ सिंतबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर करोट में शिविर लगाया जाएगा। वहीं, नौ सितंबर को भलेठ, दस को खिड़की, 11 को टिहरा, 12 को चमियाणा, 13 को धरमियाणा, 15 को पटलांदर, 16 को नलाही, 17 को भटेड़ा, 18 को रंगड़, 19 को डूहक, 20 और 22 को बीड़ बगेहड़ा में शिविर का आयोजन होगा। 23 को जंदडू, 24 को खैरी, 25 को सचूही, 26 को बजरौल में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें