फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अनाहिता और नंदनी राजपूत रहीं प्रथम

विज्ञापन
जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के दौरान मौजूद निर्णायक मंडल। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलास्तरीय विज्ञान सम्मेलन का समापन शनिवार को उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक बलवंत कुमार नड्डा की अध्यक्षता में हुआ। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि इस सम्मेलन में 335 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोविड-19 महामारी के चलते इस बार सम्मेलन की सभी गतिविधियों को ऑनलाइन करवाया गया। जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अनाहिता शर्मा एवं नंदनी राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर शहरी वर्ग में तनिष्क शर्मा और आर्यन राजधा ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रामीण में तनिष्का तथा अदितिका, जूनियर शहरी वर्ग में कृति और अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में सिमरन रानी और समीक्षा प्रथम स्थान पर रहीं। वैज्ञानिक गतिविधि के वरिष्ठ वर्ग में अंशिका शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर शहरी वर्ग में सुदीक्षा शर्मा, सीनियर ग्रामीण वर्ग में हंसिका नंदा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर शहरी वर्ग में अकाशवी, जूनियर ग्रामीण वर्ग में अवंशिका प्रथम स्थान पर रहीं।
मैथमेटिक्स ओलंपियाड में मोहित अत्री, सीनियर वर्ग में अमोल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आर्यन कपिल पहले नंबर पर रहे। वैज्ञानिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए सान्या ठाकुर, कीर्ति, पूनम ठाकुर तथा अल्का ठाकुर, वरिष्ठ शहरी वर्ग में प्रीतिका, आशना, महक तथा दीक्षा शर्मा, वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में कशिश, परिन भारद्वाज, अवनी तथा सरीशा, जूनियर शहरी में तेजस्विनी शर्मा तथा शानवी पाठक, जूनियर ग्रामीण वर्ग में शिवाली पारूल शर्मा चयनित हुए हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिलास्तर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग की प्रथम, मैथमेटिक्स प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, प्रोजेक्ट रिपोर्ट में सर्वश्रेष्ठ 16 तथा वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रत्येक वर्ग में तीन-2 प्रतियोगी चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें