फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सुबह 08:00 से खुलेंगे स्कूल, दोपहर 02:00 बजे होगी छुट्टी

Sat, 14 Jun 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सरकारी और निजी स्कूल अब सुबह 08:00 बजे से खुलेंगे। समयसारिणी में यह बदलाव सोमवार से लागू होगा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में संशोधन के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय सुबह 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा। वहीं, प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 08:00 से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों की यह टाइमिंग आगामी आदेशों तक लागू रहेगी।
जिलाधीश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश में स्कूल सुबह 09:00 बजे की बजाय 7:30 खोलने के निर्देश हैं, जबकि अवकाश का समय 03:00 बजे की बजाय दोपहर 01:00 बजे तय किया गया है। हालांकि इन निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि स्थानीय प्रशासन की ओर से पहले कोई आदेश जारी किए गए होंगे, तो उन आदेशों को लागू किया जाएगा। ऐसे में हमीरपुर में जिला प्रशासन की ओर से तय समय के अनुसार ही स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में जिलेभर में बढ़ते तापमान के बीच बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अभिभावक लगातार शिक्षा विभाग से स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करने की मांग कर रहे थे। स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव उपायुक्त के आदेशों के अनुसार किया गया है। वहीं, स्कूलों में विद्यार्थियों को हाइड्रेटेड रखने के लिए उन्हें पीने के पानी के लिए दो अतिरिक्त ब्रेक दी जाएंगी। मौसम में अनुकूल होने के बाद स्कूलों की समयसारिणी पूर्व की भांति चलाई जाएगी।
विज्ञापन



कोट

स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के तहत ही समय सारिणी में मौसम अनुसार बदलाव किया जाएगा।
-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें