मक्की की बिजाई नहीं होने से संमजाल मांजरा और दाड़ गांव के लोग डीसी से मिलने पहुंचे। स्रोत : जाग
गलोड़ (हमीरपुर)। ब्लॉक नादौन की पिछड़ी पंचायत कश्मीर के संमजाल मांजरा और दाड़ गांव के लोग अपने खेतों में मक्की की बिजाई न होने से खासे परेशान हैं। प्रभावित लोगों ने डीसी कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रभावित हो रहे करीब 15 लोगों ने बताया कि गांव के कुछ लोग अपनी जमीन से ट्रैक्टर को नहीं जाने दे रहे हैं। इस कारण उनके खेत बंजर हो जाएंगे। इस मामले को लोगों ने सामूहिक तौर पर पंचायत के समक्ष रखा था। वहीं, पंचायत प्रधान सुरजीत कुमार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौका देखा और खाली जमीन पर ट्रैक्टर को ले जाने का फैसला सुनाया। मगर इन दोनों लोगों ने पंचायत के निर्णय को नहीं माना है।
प्रधान ने पुन: लोगों के प्रार्थना पत्र को उच्च अधिकारियों को सौंप दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों में कौशल्या देवी, विमला देवी, रूकमणी, मिलाप सिंह, राज कुमार, हंस राज, लीला देवी, इंदु बाला, जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहें। वहीं, जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले पर एसपी हमीरपुर को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।