फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक शिक्षक के भरोसे चल रहे स्कूलों को मिलेगा दूसरा शिक्षक

Tue, 10 Nov 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा
विज्ञापन

115 प्राथमिक स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, सरप्लस स्टाफ की होगी तैनाती
क्लस्टर प्रभारी प्राथमिक स्कूलों में करेंगे नियुक्तियां
विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए विभाग ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी नहीं होगी। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई सुचारु रखने के लिए शिक्षा विभाग ने क्लस्टर प्रभारियों को नजदीकी स्कूलों से स्टाफ को संबंधित स्कूलों में नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत क्लस्टर प्रभारी संबंधित स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था करेंगे। जरूरत पड़ने पर कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों में तैनात अतिरिक्त (सरप्लस) शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जिले के छह शिक्षा खंडों में 100 क्लस्टर बनाए गए हैं। इन क्लस्टरों के माध्यम से प्राथमिक स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की निगरानी की जाती है। वर्तमान में जिले के 115 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक शिक्षक को प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या और शिक्षकों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर प्रभारियों को स्टाफ नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। स्टाफ के साथ प्रभारी स्कूलों में संसाधन फर्नीचर व अन्य आनलाइन उपकरणों की भी व्यवस्था करेंगे ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
छह शिक्षा खंडों के क्लस्टर प्रभारियों को सिंगल टीचर वाले स्कूलों में सरप्लस स्टाफ की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। शीघ्र ही सिंगल टीचर स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।-देशराज डोगरा,उपनिदेशक, उच्च व प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें