फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसीनेटर और वेंडिंग मशीनें न लगाने वाले स्कूलों का रद्द होगा एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इंसीनेटर और सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें न लगाने वाले निजी स्कूलों का एनओसी शिक्षा विभाग रद्द करेगा। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिले के अधिकतर निजी स्कूलों में इंसीनेटर और वेंडिंग मशीनें नहीं लगी हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर रहे इन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने 24 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। 24 तक इंसीनेटर और वेंडिंग मशीनें न लगाने वाले स्कूलों का एनओसी रद्द करने की सिफारिश शिक्षा निदेशालय से की जाएगी। इस संबंध में वीरवार को हमीरपुर जिला के निजी स्कूल प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन, इस बैठक में भी अधिकतर निजी स्कूलों ने रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते अब विभाग ने अल्टीमेटम देकर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में कुल 131 निजी स्कूलों को इंसीनेटर और वेंडिंग मशीनें लगाने के निर्देश थे। लेकिन, इनमें से 77 स्कूलों ने मशीनें नहीं लगाई। इस पर इन 77 स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक वीरवार को बुलाई गई। बैठक की सूचना देने के बावजूद 77 में से महज 17 स्कूल ही बैठक में पहुंचे। शेष स्कूलों के प्रतिनिधि इस बैठक से नदारद रहे। इन 17 में से आठ स्कूल प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्होंने भी इंसीनेटर व वेंडिंग मशीनें लगा ली हैं। शेष नौ स्कूल प्रतिनिधियों को भी जल्द उपकरण लगाने को कहा गया। वहीं, इन नौ स्कूलों सहित शेष स्कूलों को विभाग ने ई-मेल कर 24 तक इंसीनेटर और वेंडिंग मशीनें लगाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए विभाग ने 24 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर 24 फरवरी तक स्कूल उपकरण नहीं लगाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कार्यकारी उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा अजय पटियाल का कहना है कि स्कूलों को 24 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया है।
25 फरवरी को निदेशालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो स्कूल इंसीनेटर और वेंडिंग मशीनें नहीं लगाएंगे उनकी एनओसी रद्द करने की सिफारिश निदेशालय से की जाएगी। बैठक से नदारद रहने वाले स्कूलों को इसकी सूचना ई-मेल से दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें