फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय का गेट बंद कर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सुजानपुर एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय ठाकुर जगदीश चंद्र मेमोरियल महाविद्यालय सुजानपुर में वीरवार को अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। जिससे महाविद्यालय की पढ़ाई प्रभावित हुई। दूसरी ओर एनएसयूआई और एसएफआई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कोई भी मांग उचित ढंग से उठानी चाहिए, जिससे दूरदराज से आए छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष रिषव कुमार ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन उचित मांगों को लेकर भी लेटलतीफी का रवैया अपनाए हुए हैं। महाविद्यालय को जाने वाली सड़क अभी तक पक्की नहीं हो पाई है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए बेंच भी स्थापित नहीं हो पाए हैं। वहीं, एसएफआई के इकाई अध्यक्ष रितिक तथा एनएसयूआई के रजत, रितिक राणा, दीक्षा, अभिषेक, अंशुल ने कहा कि महाविद्यालय का गेट बंद करना ठीक बात नहीं है। मांगों को उचित ढंग से उठाना चाहिए ताकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल गौतम, पीटीए अध्यक्ष सुखदेव ठाकुर ने आश्वासन दिया कि शीघ्र उचित मांगों को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें