हमीरपुर। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी 28 अक्तूबर को जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना में आयोजित जिला स्तरीय रंगोत्सव में छह सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाएंगे।
समग्र शिक्षा के तहत होने वाले इस आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
रंगोत्सव में कोलाज मेकिंग, फोक सांग, फोक डांस, टू-डी पेंटिंग, फोक डांस सोलो और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोत्सव और नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कला उत्सव आयोजित किया जाएगा। कला उत्सव में विद्यार्थी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की पहल के तहत आयोजित किया जाता है।
कोट
कार्यक्रम आयोजन को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में 28 अक्तूबर को आयोजन किया जाएगा।
-रणजीत सिंह, समन्वयक, रंगोत्सव