उपनिदेशक निरीक्षण विंग जगदीश कौशल शिक्षा खंड बिझड़ी के अंतर्गत स्कूलों का निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी किए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिले के दो स्कूलों को नोटिस जारी हुआ है। उपनिदेशक निरीक्षण विंग जगदीश कौशल ने शनिवार को शिक्षा खंड बिझड़ी के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्कूलों में नियमों की अवहेलना पाई गई। एक स्कूल की दसवीं कक्षा में 44 विद्यार्थी तो दूसरे स्कूल की दसवीं कक्षा में 45 विद्यार्थी पाए गए।
इन दोनों स्कूलों में सामाजिक दूरी नियमों का कोई पालन करते नहीं पाया गया। उधर, निरीक्षण विंग के उपनिदेशक जगदीश कौशल ने कहा कि दोनों ही स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है ताकि, विद्यार्थी कोविड-19 की चपेट में न आएं। प्रधानाचार्यों ने स्कूल में क्लासरूम की कमी का तर्क दिया लेकिन, उपनिदेशक ने प्रधानाचार्यों को सुबह और दोपहर दो सत्रों में कक्षाएं लगाने का विकल्प दिया। जगदीश कौशल ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए।