फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगरोटा गाजियां से लिया न्यूट्री का सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में खाद्य पदार्थों के सैंपल लगातार मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। अब जिले में न्यूट्री का एक और सैंपल फेल हो गया है। विभाग के पास शुक्रवार को ही इसकी रिपोर्ट पहुंची है। इससे पूर्व जनवरी माह में आई रिपोर्ट में भी दूध, खोया, न्यूट्री, बिस्कुट समेत आधा दर्जन खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल हो चुके हैं। उधर, सैंपलों में गड़बड़ी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी दुकानों में दबिश बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शनिवार को फूड सेफ्टी अधिकारी मधु बाला की अगुवाई में चकमोह में मीट, सेवइयों और पॉपकोर्न के सैंपल भरे हैं। विभाग अब इन्हें जांच कि लिए लैब भेजेगा। जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अगर सैंपल फेल होते हैं तो मामला कोर्ट में जाएगा। एफएसओ मधुबाला ने कहा कि न्यूट्री का एक सैंपल जो नगरोटा गाजियां से भरा था, वह फेल हुआ है। शनिवार को चकमोह में मीट, सेवइयों और पॉपकोर्न के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें