फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं के हक में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को किया जाए लागू: संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने 2003 से पूर्व अनुबंध पर लगे प्रवक्ताओं के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के पेंशन संबंधी निर्णय को शीघ्र लागू करने का आग्रह प्रदेश सरकार से किया है। लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, महासचिव संजीव ठाकुर, चेयरमैन विनोद बन्याल, उपप्रधान विकास रतन, सभी जिला प्रधानों ने शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशालय और सरकार से आग्रह किया है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को कर्मचारी हित में शीघ्र लागू किया जाए। संघ के प्रदेश प्रधान केसर ठाकुर, राज्य प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि इस बारे में शिक्षा निदेशालय में निदेशक और शिक्षा सचिव को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कर्मचारियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के पेंशन संबंधी निर्णय को लागू करने में देरी करना न्याय संगत नहीं है। लेक्चरर संघ ने अपनी मांगों का एजेंडा तैयार किया है। संघ शीघ्र अपनी मांगों को लेकर सरकार, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक से दोबारा भेंट करेगा। लेक्चरर संघ की मांगों के एजेंडे में 2003 से पूर्व लगे अनुबंध लेक्चरर के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के पेंशन संबंधी निर्णय को शीघ्र लागू करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, मेडिकल भत्ता बढ़ाना, प्रिंसिपल की पदोन्नति में लेक्चरर का कोटा बढ़ाना, नियुक्ति तिथि से सभी लाभ देना और लेक्चरर संघ की कई अन्य लंबित पड़ी मांगों को शामिल किया गया है। इस बारे में संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें