फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटी सिरमौरे वालिये... पर बटोरीं दर्शकों की तालियां

विज्ञापन
नव विभोर स्कूल सुलगवान के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। नव-विभोर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सुलगवान का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर रहे। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्रों ने वंदेमातरम से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने ये देश है वीर जवानों का, ढाठु वालीये, तेरा लगा नचना प्यारा, नाटी सिरमौरे वालिये, ऐ मेरे वतन के लोगों... आदि पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि आज का समय प्रतियोगिता भरा है। बच्चों को अपना उद्देश्य लेकर चलना चाहिए और जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके अनुसार ही अपनी पढ़ाई और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि अपने बच्चों पर लगातार नजर रखें।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के मेधावी और अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया। सम्मानित छात्र छात्राओं में नंदिनी, मन्नत, अंजलि, राधिका, आंचल, आदित्य, जश्मनी, श्याल शर्मा, वरुण ठाकुर, गौरव, उपासना, आर्णव, आकाश, फल्गुनी, अंशिका, आयुष, सरनया, अंशिका, शहरया, अस्मिता, महिमा, अन्नया शर्मा, समश पटियाल, नव्या ठाकुर, शगुन ठाकुर, श्रुति, आंचल, भावना, आंचल, आदित्य, सौरभ शर्मा, कार्तिक, काशिक, साक्षी, रीतिका कुमारी, अभ्या, कोमल, रिया, अंजलि, पलक ठाकुर, शिया शर्मा, दीपिका ठाकुर, कनिका, मुनीष, अंकिता, दीक्षा, मुस्कान और साइंस प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहे काशिक, आदित्य, भावना, कोमल, रीतिका, कनिका, पेंटिंग प्रतियोगिता में विशाल, कृतिका, रंगोली प्रतियोगिता में उदेगिरी हाउस को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हिंदी प्रतियोगिता में आराध्या, धृति, आकांक्षा, श्रेया, अनविशा, अकर्षित ठाकुर, समीक्षा को सम्मानित किया। इस अवसर जाहू चौकी प्रभारी केवल सिंह, स्कूल का स्टाफ व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें