जाहू (हमीरपुर)। अंडर-14 लड़के और लड़कियों की ब्लॉक स्तरीय और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 21 से 23 और 26 से 28 अगस्त को सभी शिक्षा खंडों में होगी।
हमीरपुर शिक्षा खंड़ की ब्लॉक स्तरीय लड़के और लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय उच्च पाठशाला ब्राहलड़ी में, सुजानपुर ब्लॉक की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में, टौणी देवी ब्लॉक की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में होगी। उपशिक्षा निदेशक हमीरपुर प्रारंभिक कमल किशोर ने बताया कि भोरंज ब्लॉक की लड़कों की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर, बिझड़ ब्लॉक की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी और नादौन ब्लॉक की लड़कों 26 से 28 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौडू में लड़कियों की राजकीय माध्यमिक पाठशाला घलूंण में होगी।
बिझड़ ब्लॉक की लड़कियों की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में, भोरंज ब्लॉक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में होगी। लड़कियों की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलें एक से तीन सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में औश्र लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह हमीरपुर में सात से नौ सितंबर को होगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कोचिंग शिविर का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 18 से 28 सितंबर का लड़कियों का मेजर खेलों का शिविर मैड में और लड़कों का मुंडखर स्कूल में लगेगा। 27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक मेजर खेलों में लड़कों का रैल व लड़कियों का गौना करौर में लगेगा।