फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं नादौन में सफाई कर्मी एनएच किनारे फेंक रहे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत नादौन में एनएच किनारे कूड़ा फेंकने को लेकर आसपास के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों राकेश, रमेश, राजेश, विपिन, नितिन, सुरजीत और अंकुश ने कहा कि नादौन ज्वालामुखी एनएच किनारे शहर में स्थित उपरोजगार कार्यालय के निकट सफाई कर्मचारी रोजाना कूड़ा फेंक जाते हैं। इससे यहां पर गंदगी पसर रही है। वहीं सरकार के स्वच्छता अभियान की भी अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एनएच किनारे फेंके जा रहे इस कूड़े से आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। वहीं, कूड़े को देखकर लावारिस पशु सड़क पर पहुंच रहे हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही, दुकानदारों ने कहा कि प्रदूषण के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहक भी दुकानों में आने से कतराते हैं। उन्होंने मांग की है कि सफाई कर्मियों की ओर से बनाए जा रहे इस कूड़ा स्थल को शीघ्र बंद करवाया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल ने कहा कि समस्या आज ही उनके ध्यान में लाई गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें