डिग्री कॉलेज बड़सर में नॉन टीचिंग स्टाफ की कमी बनी हुई है। कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ के मंजूर 28 पदों में से मात्र 10 भरे हैं जबकि 17 पद खाली पड़े हैं। कॉलेज में पुस्तकों का रिकार्ड संभालने के लिए कोई भी लाइब्रेरियन तक नहीं है। कॉलेज में लैबोरेटरी स्टाफ के सात पद रिक्त हैं।
कॉलेज परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए एक भी कर्मचारी तैनात नहीं है। कॉलेज छात्र-छात्राओं ने टीचिंग स्टाफ के साथ नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। कॉलेज में लाइब्रेरियन के चार पद स्वीकृत हैं लेकिन मौजूदा समय में एक भी लाइब्रेरियन तैनात नहीं हैं। पुस्तकों के रखरखाव एवं रिकार्ड रखने लिए लाइब्रेरियन का होना अनिवार्य है।
कॉलेज में लाइब्रेरियन के स्वीकृत चार पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा लैबोरेटरी स्टाफ के सात पद रिक्त हैं। मौजूदा समय में मात्र तीन पद भरे हैं जबकि शेष पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें सीनियर लेक्चरर सहायक का एक, जूनियर लेक्चरर सहायक के तीन तथा लैबोरेटरी सहायक के तीन पद रिक्त हैं।
इसके अलावा कार्यालय स्टाफ में सीनियर असिस्टेंट, स्टोर कीपर की एक, चौकीदार की एक, माली एक तथा दो सफाई कर्मचारी के पद रिक्त हैं। रात को सुरक्षा के चलते कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस से एक चौकीदार रखा हुआ है। कॉलेज में सफाई कर्मचारी नहीं होने से परिसर में सफाई करवाने की दिक्कत बनी है।
कॉलेज में एक सीनियर असिस्टेंट एक लिपिक का पद रिक्त है। कॉलेज विद्यार्थी विनोद कुमार, वर्षा कुमारी, शालू, रीता कुमारी, रीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, राहुल कुमार, विक्की कुमार तथा प्रियंका ने कॉलेज में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
अभिभावक राज कुमार, नरेश कुमार, अजमेर सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमारी ने भी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य कमलेश ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ के 17 पद रिक्त हैं।