फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नप के वार्ड दो में त्रिकोणीय मुकाबले में एससी वोटर होगा निर्णायक

Mon, 11 May 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद के चुनावों में वार्ड नंबर दो में त्रिकोणीय मुकाबले में एससी वोटर निर्णायक होगा। इस वार्ड से जहां पूर्व में अध्यक्ष रहे मनोज ठाकुर मैदान में हैं, वहीं पूर्व पार्षद रहे श्रवण भी सामने डटे हुए हैं।
विज्ञापन

तीसरे उम्मीदवार के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष मुनीष गुप्ता ने दावेदारी जताई है। मनोज ठाकुर और मुनीष गुप्ता अन्य वार्ड से संबंध रखते हैं। दोनों उम्मीदवार पहली बार वार्ड नंबर दो से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों में दो सामान्य वर्ग और एक एससी वर्ग से है।
नगर परिषद के वार्ड नंबर दो से भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद एवं दो बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी शकुंतला देवी के पति श्रवण कुमार को चुनाव में हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां पर दो बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके मनोज ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ के पूर्व पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता भी इसी वार्ड से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मनीष गुप्ता भी कांग्रेस विचारधारा के हैं और सामान्य वर्ग से है। ऐसे में मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।
वार्ड नंबर 2 का इतिहास
वर्ष 1995 में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव हुआ, उस समय वार्ड सदस्य का पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। शकुंतला देवी ने कांग्रेस समर्थित होकर चुनाव जीता। तीन वर्ष बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं। वर्ष 2000 में हुए चुनाव में वार्ड सदस्य का पद अनारक्षित हो गया। यहां से शकुंतला देवी के पति श्रवण कुमार पार्षद पद पर बने। 2005 में महिला वर्ग के लिए अरक्षित हुआ। शकुंतला देवी पार्षद बनी। वर्ष 2010 में एससी वर्ग पुरुष के लिए वार्ड अरक्षित हुआ, यहां से कांग्रेस समर्थित अनिल कुमार चुनाव जीते। 2015 में दीप कुमार यहां से चुनाव जीते। वर्ष 2020 के चुनाव में महिला एससी वर्ग के लिए पद अराक्षित हुआ और दोबारा शकुंतला देवी चुनाव जीतीं। वहीं, डेढ़ वर्ष 2024-26 तक नगर परिषद की अध्यक्ष में रहीं।

यह है दुकानदारों की प्रमुख मांग
नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 मुख्य बाजार के साथ नौण के रास्ते में गंदा नाला बहता है। दुकानदारों की मांग है कि यहां पर चैनेलाइज करके दुकानों का निर्माण किया जाए। इसके अलावा सामुदायिक या महिला मंडल भवन का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें