फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ क्षेत्र में जियो नेटवर्क बाधित, उपभोक्ता परेशान

Mon, 11 May 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत गलोड़ क्षेत्र की कई पंचायतों में निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी जियो का नेटवर्क बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से फाहल, उटप, मैड़, गोईस, खास गलोड़, सरेड़ी, लहड़ा, पनियाली और हरेटा सहित कई पंचायतों में लगातार कॉल डिस्कनेक्ट, कॉल हैंगिंग और इंटरनेट सेवा बाधित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे लोगों को जरूरी कॉल करने और ऑनलाइन कार्य करने में दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार कॉल लगते ही कट जाती है, जबकि इंटरनेट की धीमी गति के कारण सामान्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मोबाइल कंपनी से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जियो कंपनी के बड़सर क्षेत्र प्रबंधक दिनेश कुमार ने कहा कि अभी तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन यदि ऐसी समस्या है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्द ही नेटवर्क संबंधी दिक्कतों का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें