फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में बचत योजना फर्म कार्यालय पर ताला, निवेशक चिंतित

Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
200 खाताधारकों की जमा राशि अटकी, 25 निवेशकों को आरडी के करीब 12 लाख के भुगतान का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में संचालित बचत योजना फर्म के कार्यालय पर ताला लगने से खाताधारकों में चिंता बढ़ गई है। प्रतिदिन छोटी-छोटी बचत जमा करने वाले करीब 200 निवेशक अपनी राशि को लेकर परेशान हैं।
इनमें से 25 निवेशकों की करीब 12 लाख रुपये की आरडी मिच्योर हो चुकी है, लेकिन समय पर भुगतान नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। करीब एक वर्ष पहले खुले इस कार्यालय में क्षेत्र के दुकानदारों और अन्य लोगों ने प्रतिदिन 100, 200 और 500 रुपये तक की आरडी शुरू की थी।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से निवेश के साथ ऋण सुविधा देने का भी भरोसा दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से मिच्योर खातों का भुगतान नहीं होने पर निवेशक लगातार कार्यालय और कर्मचारियों से संपर्क कर रहे थे।
निवेशकों का कहना है कि भुगतान का आश्वासन मिलने के बावजूद राशि जारी नहीं हुई। दबाव बढ़ने के बाद कार्यालय बंद हो गया और शटर पर ताला लगने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। कुछ दिन पहले कंपनी प्रतिनिधियों ने कार्यालय पहुंचकर भुगतान का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

वहीं, फर्म के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों की छुट्टी के कारण कार्यालय बंद रहा। उन्होंने कहा कि कुछ निवेशकों ने भी कर्मचारियों को कार्यालय खोलने नहीं दिया। मिच्योर हो चुके खातों का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा और निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें