फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सौरभ ने तैयार किया पंचायती राज ट्यूटोरियल यूट्यूब चैनल

Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पंचायत सचिव सौरभ। स्रोत: संस्थान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के तहत ग्राम पंचायत जीहण और चौड़ू के सचिव सौरभ ने पंचायती राज ट्यूटोरियल यूट्यूब चैनल तैयार किया है। इसका उद्देश्य आम लोगों तक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। सौरभ इस चैनल पर वीडियो के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समझ को आसान बना रहे हैं।
विज्ञापन

इस चैनल के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के सर्वेक्षण कार्य को भी सरल बनाया गया है। वीडियो में सचिव ने स्वयं और सहायक सर्वेयर द्वारा किए जाने वाले सर्वेक्षण को आसानी से समझाया है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग की अन्य विकासात्मक योजनाओं के बारे में भी वीडियो के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए सचिव सौरभ को पत्र लिखकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, पंचायती राज विभाग के निदेशक को भी सचिव सौरभ की सराहना करते हुए आधिकारिक पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें