फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सराहकड़ गांव में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने सम्मानित किए महिला मंडल

Mon, 13 Apr 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सराहकड़ गांव में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा व संस्थापक राजेंद्र राणा महिला म
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के सराहकड़ गांव में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने रविवार को महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर महिला मंडलों को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।
विज्ञापन

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि ट्रस्ट वर्षों से नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहा है और लगातार निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर हजारों लोगों को लाभ प्रदान कर चुका है। उन्होंने बताया कि महिला मंडलों को सम्मानित करना समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि ट्रस्ट की स्थापना समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि संस्था ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण के कार्य किए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, उन्होंने महिला मंडलों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और उनके सशक्तीकरण से ही समाज मजबूत बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें