फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दडूही से भैंस चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत दडूही से भैंस चोरी मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सहजाद और सलमान निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से भैंसों का व्यापार कर रहे थे। पांच अप्रैल की रात को दोनों आरोपियों ने दड़ूही निवासी रूपदीन की भैंस को ट्राले में सहारनपुर ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ट्राला को चिन्हित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

ट्राला चालक सलमान को शनिवार रात को गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी सहजाद को रविवार को गिरफ्तार किया। दोनों ही भोरंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने सलमान को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड दी। सहजाद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने भैंस को बेच दिया था। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश ने की। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें