ताल(हमीरपुर)। सरली से चमनेड़ मुक्तिधाम को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर संपर्क सड़क पिछले पांच वर्षों से मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हैं और बरसात में इनमें पानी भरने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
छह गांवों के लोग मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सामान्य दिनों में भी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल है, जबकि बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।
पानी जमा होने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। अंतिम संस्कार के दौरान मुक्तिधाम पहुंचने में लोगों को विशेष दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहता है। वर्तमान में सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बजरी बिखरी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
कोट
पिछले कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। बरसात में पानी और गड्ढों के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। विभाग को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए।
-रोशन लाल, चमनेड़ निवासी
मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए छह गांवों के लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। खराब सड़क के कारण अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
-पुरुषोत्तम लाल, स्थानीय निवासी
सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बजरी पड़ी है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।
-नानक चंद, स्थानीय निवासी
-
सड़क की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। मौके का निरीक्षण करवाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-गुलशन, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग लंबलू
रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1
रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1
रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1
रोशन लाल, चमनेड़ निवासी।- फोटो : 1