फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरकाघाट ने कांगड़ा को 60-55 के अंतर से हराकर जीती ट्रॉफी

Tue, 17 Feb 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। नेरी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय कृषि छात्र संगठन की प्रदेश स्तरीय इकाई की ओर से किया गया।
विज्ञापन

समापन पर अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में सरकाघाट की टीम ने 60-55 के अंतर से कांगड़ा को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक असीम खान ने कहा कि जल्दी ही अइसा (अखिल भारतीय कृषि छात्र संगठन) के माध्यम से नेरी परिसर में एक और प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, उसमें विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर नेरी महाविद्यालय के डीन डॉ. डीपी शर्मा व छात्र कल्याण अधिकारी एवं कीट विज्ञान विषय के प्रमुख डॉ. वीरेंद्र राणा व अन्य मौजूद रहे।

खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद

खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें