फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पट्टा गांव में लोगों को बांटे चीकू के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत ऊखली के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने रविवार को पट्टा गांव में फलदार पौधों का वितरण किया। उन्होंने प्रत्येक परिवार को चीकू के पौधे वितरित किए। पौधे उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। सुशील ठाकुर ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। वर्तमान में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वन क्षेत्र को बचाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

मनुष्य अपनी जरूरत के अनुरूप पेड़ों का कटान कर रहा है लेकिन उसकी एवज में उतने पेड़ या पौधे नहीं लगाए जाते। पौधा वितरण की उनकी मुहिम कई वर्षों से चली आ रही है। बरसात के मौसम में पौधे सही ढंग से रोपे जा सकते हैं, इसलिए लोगों को इस बार चीकू के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। पट्टा में पौध वितरण के दौरान सुरेश कुमार शर्मा, कैप्टन ध्यान चंद, सूबेदार विधि चंद सहित 100 के लगभग बागवानों को पौधे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें