फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य बाजार से सटे वार्डों में सफाई व्यवस्था बदहाल, दोपहर तक नहीं उठाया जा रहा कचरा

Wed, 28 Oct 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दयानंद चौक के समीप सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के मुख्य बाजार से सटे वार्डों में सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर आधे दिन तक कचरे के ढेर लगे रहने से गंदगी फैल रही है और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को गांधी चौक के साथ लगते अंतरिक्ष मॉल और दयानंद चौक के समीप कचरा पड़ा रहा। यहां लावारिस पशु कचरे में मुंह मारते रहे और गंदगी सड़कों तक फैलती रही।
विज्ञापन

शहरवासियों प्रकाश चंद सेन, रणवीर सिंह, सुरेश राणा, प्रदीप कुमार और रेखा देवी आदि ने कहा कि सफाई कर्मी वार्डों से कचरा एकत्रित करने के बाद रास्तों के किनारे बोरों में रख देते हैं। वाहनों की आवाजाही के कारण कचरा आसपास बिखर जाता है। इससे मुख्य बाजार की ओर आने-जाने वाले राहगीरों को इन स्थानों से गुजरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

कचरा लंबे समय तक पड़ा रहने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिन में दो बार वार्डों में कचरा उठाने वाली गाड़ी भेजने की मांग की है, ताकि रास्तों के किनारे गंदगी न फैले और लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।

दयानंद चौक के समीप सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें