फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-13 एकल वर्ग में सानिध्य कपूर और काजल बने विजेता

Wed, 30 Sep 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शिवालिक बैडमिंटन अकादमी नादौन में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव शम्मी सोनी ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने एकल, युगल और मिश्रित युगल वर्ग में भाग लिया। अंडर-13 छात्र एकल में सानिध्य कपूर विजेता और अथर्व पटियाल उपविजेता रहे।
छात्रा एकल में काजल विजेता और शिवान्या कपूर उपविजेता रहीं। अंडर-15 छात्र एकल में भाविक ठाकुर विजेता और आकर्ष उपविजेता रहे। छात्रा एकल में शिवान्या कपूर विजेता और राधिका उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रेफरी प्रदीप ठाकुर, दिवांश शर्मा, रणवीर सिंह, संजीव शर्मा और संजीव शामा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें