फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुकानों का औचक निरीक्षण कर मिठाइयों के सैंपल भरे

Sun, 19 Oct 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बस्सी और जाहू बाजार में मिठाई और जंकफूड की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों में मिठाइयों के सैंपल भी भरे गए।
विज्ञापन

यह निरीक्षण खंड चिकित्साधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया की अध्यक्षता में किया गया। निरीक्षण दल में संजीव, सब-इंस्पेक्टर पुलिस तथा संजीव कतना, खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता व सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
डॉ. ललित कालिया ने कहा कि त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे ताजी मिठाई का ही विक्रय करें। उन्होंने मिठाई तैयार करने वाले कारीगरों की व्यक्तिगत स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। उन्हें साफ-सुथरे वस्त्र पहनने, कार्यस्थल पर साफ बर्तनों के प्रयोग तथा मिठाइयों को ढककर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भी एकत्रित किए। उन्होंने सभी खाद्य विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें