फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में आज से खुलेंगे ब्यूटी पार्लर और सैलून

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। कोरोना संकट के बीच दो महीने से बंद बड़े ब्यूटी पार्लर और सैलून 28 मई वीरवार से खुल जाएंगे। जिसके लिए भोरंज के विभिन्न कस्बों भरेड़ी, तरक्वाड़ी, बस्सी, जाहू इत्यादि में ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालकों को ट्रेनिंग भी दे दी गई है। लोगों को सेवाएं भी मिलें और कोरोना के संक्रमण से भी बच सकें, इसके लिए सभी ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालकों को कुछ तैयारी अवश्य रूप से करनी होगी। इनके खुलने का समय सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक का होगा। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कुछ दिशा-निर्देश जारी किए, जिनका पालन कर कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

सैलून संचालक अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, इसलिए हमेशा मास्क और गलब्स का प्रयोग करें। साथ ही ऐप्रन और फेस शील्ड से स्वयं को बचाएं। ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करें। ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालक इस बात को सुनिश्चित करें कि जिन उपकरणों को साफ करना मुश्किल है, उन्हें केवल एक बार इस्तेमाल करें और फिर उनका निपटारा उचित ढंग से करना चाहिए। प्रक्रिया के दौरान कवर करने या सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले तौलिए या अन्य प्रकार के कपड़े को प्रत्येक प्रक्रिया की शुरुआत में साफ करना आवश्यक है। लिनन या कपड़े को डिटर्जेंट और गर्म पानी में धोएं और पीपीई किट भी डालना पड़ेगा
भोरंज के बीएमओ डॉ लालित कालिया ने कहा कि नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। सैलून और ब्यूटी पार्लर में व्यक्तियों के बीच कम से कम संपर्क होना चाहिए। उपकरणों की साफ-सफाई सही तरीके से होगी तो संक्रमण नहीं फैलेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में सैलून और ब्यूटी पार्लर संचालकों को ट्रेनिंग भी दी गई है, ताकि कोई दुविधा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें