मन्सूही के जंगलों में भड़की आग।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। प्रदेश में सूर्य देव प्रचंड हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ना शुरू हो गई हैं। भोटा के साथ लगती पंचायत मन्सूही में पिछले 24 घंटे पहले लगी आग अभी भी बुझी नहीं है। आग की घटना से वन विभाग को काफी नुकसान हो चुका है। हालांकि, ग्रामीण लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गांव देहण के रहने वाले चतर सिंह और प्रताप सिंह ने बताया कि अग्घार रेंज के ऑफिसर केदार नाथ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं पर, सौर पंचायत में खतरनाक तरीके से भड़की आग पर बुधवार दोपहर तक तक काबू नहीं पाया जा सका। सौर पंचायत में लगभग 24 घंटे से जंगल दहक रहे हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि आग के लपटें भयंकर तरीके से आगे बढ़ रही हैं। वक्त रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो मकान भी इस आग की चपेट में आ सकते हैं।