फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दूर की जाएं परिचालकों की वेतन विसंगतियां : विनय

Wed, 05 Mar 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बस अड्डा में चालक-परिचालक मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

चालक-परिचालक अपनी मांगों को लेकर कर रहे हैं लगातार गेट मीटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जन जागरण अभियान के तहत चालक-परिचालकों का प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को भी हमीरपुर बस अड्डा में दोपहर एक बजे चालक और परिचालकों ने गेट मीटिंग की।
विज्ञापन

गेट मीटिंग के बाद चालकों और परिचालकों ने नारेबाजी की। गेट मीटिंग की अध्यक्षता चालक और परिचालक यूनियन जिला प्रधान विनय कुमार और पवन कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सरकार को मांग पत्रों के माध्यम से कई बार सूचित किया गया है, लेकिन न ही सरकार और न ही निगम प्रबंधन ने इस पर गौर किया है। एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों का 65 माह का ओवरटाइम, डीए का एरियर, 4-9-14 का एरियर लंबित पड़ा है। निगम प्रबंधन और सरकार उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही दे रही है। परिचालकों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 50 हजार रुपये एरियर की पहली किस्त, चालकों की वरिष्ठ चालक पदोन्नति प्रमुख हैं। छह मार्च तक देनदारियां नहीं दी जाती हैं तो एचआरटीसी के चालक-परिचालक कड़े कदम उठाने को तैयार होंगे।
विज्ञापन





हमीरपुर बस अड्डा में चालक-परिचालक मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें