फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 20 दिन बाद घर पहुंचा साहिल का शव, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। लंबरी पंचायत के अस्थोथा गांव में रविवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया जब 20 दिन बाद साहिल का शव पैतृक गांव में पहुंचा। सुबह करीब सात बजे जैसे ही शव को गाड़ी से बाहर निकाला गया तो माता-पिता अपने बेटे को देखकर बिलख उठे और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। इसके बाद परिजनों ने साहिल को दूल्हे की तरह सजाया। हिंदू रिवाज के साथ चचेरे भाई ने साहिल को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चार मई को लंबरी पंचायत के अस्थोथा गांव के 26 वर्षीय साहिल की थाइलैंड में समुद्री जहाज में गैस रिसाव से मौत हो गई है। साहिल इसी वर्ष सितंबर माह में घर आने का प्लान कर रहा था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। घर में साहिल की शादी की लेकर तैयारियां चल रही थीं। मृतक साहिल का एक छोटा भाई मलेशिया में मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहा है। पिता देशराज कारोबारी माता कमलेश गृहिणी है। लंबरी पंचायत के पूर्व उपप्रधान संजीव ने बताया कि प्रशासन से परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें