फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बडिंग शेफ प्रतियोगिता में साहिल और सौरव राणा प्रथम रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर ने करवाईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में संस्थान के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बडिंग शेफ प्रतियोगिता में साहिल और सौरव राणा प्रथम रहे। शिवम ठाकुर और रणवीर सिंह द्वितीय तथा रमन कुमार और राहुल ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डॉट बोर्ड प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार ने प्रथम और प्रियांशु शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में मनीष रावत और स्वास्तिक भारद्वाज की टीम ने पहला स्थान तथा मोहित शर्मा और निखिल ठाकुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता विशाल कुमार ने जीती। जबकि, यश त्यागी उपविजेता रहे। यह प्रतियोगिताएं समन्वयक शंशाक शर्मा, रोमी शर्मा, गूंजन उमाकांत, रितेश शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक राकेश पटियाल के मार्गदर्शन और देखरेख में आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने कहा कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों को शोमैनशिप, क्रिएटीविटी और इनोवेटिव स्किल्स को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसके अलावा खेलों में भागीदारी से विद्यार्थियों को टीम कार्य, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे कौशल सीखने का भी मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें