फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साहिल और कार्तिक प्रथम

विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने मंगलवार को जिले के विभिन्न शिक्षक संस्थानों के रेड रिबन क्लब के सहयोग से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें जिले के 22 रेड रिबन क्लबों ने भाग लिया था। जिसमें ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल डिग्री कॉलेज सुजानपुर के साहिल और कार्तिक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उन्हें 2000-2000 रुपये का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। गौतम नर्सिंग कॉलेज की पिंकी शर्मा और अभिशाना दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 1200-1200 रुपये का चेक दिया गया। तीसरे स्थान पर जेपी आईटीआई समीरपुर के भूपिंद्र और कुनाल अत्री रहे। उन्हें 800-800 रुपये का चेक दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें