फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब घर बैठे खेती से कमाई करेंगी ग्रामीण महिलाएं

Sat, 14 Nov 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब खेती को रोजगार का साधन बना सकेंगी। इसके लिए विश्व अर्चिता कंपनी ने विशेष पहल शुरू की है। योजना के तहत महिलाओं को गांव-गांव जाकर कृषि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें खेती के लिए बीज उपलब्ध करवाने से लेकर तैयार फसल की खरीद तक की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इससे महिलाएं घर से ही छोटा कारोबार शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी। यह पहल फिलहाल बिझड़ी विकास खंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के माध्यम से महिलाओं को योजना से जोड़ने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।
कंपनी की ओर से महिलाओं को उनकी सुविधा के अनुसार खेती की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान बीज लगाने, फसल की देखभाल और उत्पादन से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

योजना की खास बात यह है कि महिलाओं को तैयार फसल बेचने के लिए बाजार तलाशने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी स्वयं उनके घर से तैयार उपज खरीदेगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को खेती के लिए प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उपज का खरीदार भी उपलब्ध होगा।
महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ खाली समय में कृषि गतिविधियों से जुड़कर लघु कारोबार शुरू कर सकेंगी। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आमदनी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
कोट
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। -राजेश शर्मा, बीडीओ, बिझड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें