फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में 50 फीसदी क्षमता के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहीं बसों में तय नियमों की अवहेलना करते हुए अधिक संख्या में लोगों को बैठाया जा रहा है। नादौन बस अड्डे से आसपास के क्षेत्रों में लोकल रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बसों में खचाखच भरी हुई सवारियों को अक्सर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों जीवन राम, मनोज, रामलाल, शिव कुमार, सुरेश कुमार, जसवीर सिंह, बाबूराम व प्यारे लाल आदि ने कहा कि जब सरकार ने बसों में सवारियां बैठाने के लिए नियम तय कर दिए हैं तो फिर बस चालक व परिचालक क्यों नियमों को ताक पर रख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए इन नियमों का कड़ाई से पालन करवाना अति आवश्यक है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएं। एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि बसों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ाई से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें