फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रुचि शर्मा जिला स्तरीय संस्कृत स्पर्धा की गीतिका श्रेणी में प्रथम

Sun, 06 Oct 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टौणी देवी स्कूल की रुचि शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी अध्यापकों के साथ। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणीदेवी की छात्रा रुचि शर्मा ने जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में गीतिका (छंद) श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हासिल किया है, जबकि गोपाल ने श्लोकाचार्ण में चौथा स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में करवाई गई थी, जिसमें जिले भर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाना और इसकी महत्ता को समझना था। रुचि शर्मा ने अपनी असाधारण प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनकी छंदों की समझ और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने उन्हें प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इनाम स्वरूप 1100 रुपये और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया, जबकि गोपाल को 500 रुपये और स्मृति चिह्न मिला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने रुचि को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं संस्कृत भाषा के पुनर्जीवन और विद्यार्थियों में इसके प्रति समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। संस्कृत प्रवक्ता विजय शर्मा और शिक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि रुचि प्रारंभ से ही संस्कृत के प्रति विशेष रुचि रखती हैं और भविष्य में भी इसी समर्पण से काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें