फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार खेल मैदानों के लिए 15-15 लाख रुपये जारी

Wed, 29 Jan 2025 10:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक मैदान के निर्माण पर 15 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों को बजट राशि जारी कर दी है। अब शीघ्र ही मैदानों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह पहल युवाओं और खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें खेल अभ्यास करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इन खेल मैदानों में हॉकी, क्रिकेट और फुटबाल जैसे खेल खेले जा सकेंगे। इससे युवा भविष्य में खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हर वर्ष स्कूलों और पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण करवा रहा है, ताकि युवाओं को अधिक से अधिक खेल मैदान मिल सकें।
इस वर्ष के लिए बजट राशि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी, बड़सर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़, भोरंज की ग्राम पंचायत बस्सी और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जंगलबैरी पंचायत को जारी की गई है। मैदान बनाने के लिए पंचायतों और स्कूलों का चयन संबंधित क्षेत्र के विधायकों ने किया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी पांच विधानसभा क्षेत्रों को बजट राशि जारी की गई थी, लेकिन समय पर निर्माण कार्य न होने के कारण बड़सर विधानसभा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों की बजट राशि लैप्स हो गई थी। अब नए वर्ष में नए सिरे से खेल मैदानों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 लाख रुपये से खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। दो स्कूलों और दो पंचायतों इसके लिए राशि जारी कर दी है। -पूर्ण सिंह कटोच, जिला अधिकारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें