फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड की छत उड़ी

Mon, 23 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
हमीरपुर में तूफान ने जमकर कहर मचाया। तेज हवाओं से फसलें तबाह हो गई तो कई लोगों के मकानों की छतें उड़ गई। तूफान के बीच एक शख्स की जान भी चली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में सोमवार को आए अंधड़ ने खूब कोहराम मचाया। जिला मुख्यालय हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर और भोरंज समेत सभी जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हमीरपुर और नादौन समेत कई जगहों पर बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


अटल बिहारी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में तेज आंधी के चलते दर्शकों के बैठने के लिए बनाए गए स्टैंड की छत अचानक उखड़ कर स्टेडियम के पीछे गिर गई। गनीमत यह रही कि स्टेडियम का कोई भी कर्मचारी या अन्य इंसान वहां मौजूद नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

अचानक बिगड़े मौसम से आम और लीच की फसलों समेत लोगों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं नादौन अस्पताल मार्ग पर वार्ड-एक में सड़क किनारे एक आम का पेड़ एक घर पर आ गिरा। गनीमत रही कि घर के लोग बाल-बल बच गए।
विज्ञापन


नादौन अस्पताल मार्ग पर भी एक आम का पेड़ जमीन से उखड़ कर बिजली के तारों के सहारे एक घर पर जा गिरा। हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बेला के वार्ड-8 टिल्लू गांव में मीरा देवी के घर पर सफेदा का पेड़ गिर गया जिससे काफी नुकसान हुआ।

घटना के समय घर के लोग बाहर थे ऐसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया। वहीं इसी वार्ड की सीता देवी के घर की छत उड़ गई और उनके घर पर भी काफी नुकसान हुआ। इसी गांव में गुलाब सिंह के मकान तथा रसोई घर की छत उड़ने से भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को चले इस भीषण अंधड़ के बाद क्षेत्र भर में विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

तहसील अनिल मनकोटिया ने बताया कि कई स्थानों से नुकसान की सूचना मिली है। संबधिंत पटवारियों को नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें