फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी पर गिरा पेड़, एक की मौत

Mon, 23 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
हमीरपुर में तूफान ने जमकर कहर मचाया। तेज हवाओं से फसलें तबाह हो गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र नादौन के तहत भलूं के साथ लगते कुठारली गांव में टाटा सूमो गाड़ी पर पेड़ गिरने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान ब्रह्मदास उम्र 60 निवासी गांव छंब के रूप में हुई है। ब्रह्मदास सोमवार को गौना गांव में किसी शोक सभा में गए थे। जब घर वापस जाने के लिए गौना बस स्टॉप पर खड़े थे तो उन्होंने नादौन जा रही एक सूमो टैक्सी ली।

टैक्सी गौना से कुछ ही दूर कुठारली पहुंची तो अचानक आम के पेड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर सूमो की छत पर गिर गया। वाहन में सवार ब्रह्मदास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ बैठे चालक मेहर चंद निवासी गलोल को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उनका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। ब्रह्मदास पेशे से कारपेंटर का कार्य करता था। स्थानीय विधायक विजय अग्निहोत्री ने ब्रह्मदास की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए हर संभव सहायता देने की बात कही है।
विज्ञापन


नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा ने बताया कि ब्रह्मदास की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी तथा मेहर चंद का उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें